Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने पापुआ न्यू गिनी में आईटीईसी के पूर्व छात्रों से की बातचीत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 मई। 22 मई 2023 को फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन के लिए पोर्ट मोरेस्बी की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रशांत द्वीप समूह के देशों में भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) पाठ्यक्रमों के पूर्व छात्रों से बातचीत की। इन पूर्व छात्रों में वे वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, प्रमुख पेशेवर और समुदाय के नेता शामिल थे, जिन्होंने आईटीईसी के तहत भारत में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे भारत में प्राप्त कौशल का उपयोग करके अपने समाज में योगदान दे रहे हैं।

Exit mobile version