Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 मई। पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी स्थित गवर्नमेंट हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के गवर्नर-जनरल महामहिम सर बॉब डाडे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (जीसीएल) से सम्मानित किया। इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को ‘चीफ’ की उपाधि दी जाती है।

Exit mobile version