Site icon Samagra Bharat News website

श्रीलंका नौसेना के वाइस एडमिरल प्रियांथा परेरा क भारत दौरा, पासिंग आउट परेड की करेंगे अध्यक्षता

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25मई।श्रीलंका नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल (वीएडीएम) प्रियंथा परेरा 23 से 27 मई, 2023 तक भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान, वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में स्प्रिंग टर्म 2023 की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता करेंगे।

वाइस एडमिरल (वीएडीएम) प्रियंथा परेरा ने आज 24 मई, 2023 को नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगी तंत्र बनाने चर्चा की। साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हे सम्मान गारद दी गई। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बहादुरों को श्रद्धांजलि की।

भारत और श्रीलंका के बीच प्रगाढ़ मैत्री और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण संबंध रहे हैं।  दोनों देश संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। भारत और श्रीलंका ने भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ और ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ के दृष्टिकोण के अनुसार समुद्री क्षेत्र में बातचीत का विस्तार किया है।

भारतीय नौसेना विभिन्न पहलों के माध्यम से श्रीलंका नौसेना के साथ सहयोग करती है। इसमें द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास स्लिनेक्स, हाइड्रोग्राफी, प्रशिक्षण और अन्य समुद्री मार्गों पर विचार-विमर्श शामिल है। इसके अतिरिक्त, दोनों नौसेनाओं के युद्धपोत नियमित रूप से एक-दूसरे के बंदरगाहों पर पोर्ट कॉल करते हैं। श्रीलंका की नौसेना के कमांडर प्रियंथा परेरा की वर्तमान यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने का प्रतीक है।

 

 

Exit mobile version