Site icon Samagra Bharat News website

क्‍वालालमपुर में मलेशिया मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पी.वी. सिंधु और एच.एस. प्रणॅय के मुकाबले आज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 मई। पी. वी. सिंधु और एच. एस. प्रणॉय मलेशिया मास्टर्स बैडमिंट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालालम्पुर में महिला सिंगल्स क्‍वार्टर फाइनल में आज छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने चीन की झांग यि मान को हराया। सेमीफाइनल में सिंधु का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुंजंग से होगा।

पुरूष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में प्रणॉय ने जापान के केंता निशिमोतो को 25-23, 18-21, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में प्रणॉय का सामना इंडोनेशिया के क्रिश्चियन एडिनाटा से होगा। किदाम्बी श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। क्रिश्चियन ने क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत को हराया।

Exit mobile version