Site icon Samagra Bharat News website

नेपाल के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 मई। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहाल प्रचंड चार दिन की भारत यात्रा पर 31 मई को नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आमंत्रण पर हो रही है। यह पिछले वर्ष दिसंबर में प्रधानमंत्री प्रचंड के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की यात्रा की थी।

भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप-राष्‍ट्रपति जगदीश धनखड़ से मुलाकात करेंगे। वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ आपसी हित के मुद्दों पर व्‍यापक विचार-विमर्श करेंगे।

भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड उज्‍जैन और इंदौर भी जाएंगे।

Exit mobile version