Site icon Samagra Bharat News website

गैंगस्टर अमरप्रीत समरा उर्फ चक्की की कनाडा में हत्या, विरोधी ग्रुप ने गोलियों से भूना

समग्र समाचार सेवा
ओटावा, 29 मई। कनाडा के टॉप-10 गैंगस्टरों में शामिल अमरप्रीत समरा उर्फ चक्की की वैंकूवर में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। अमरप्रीत सिंह समरा उर्फ चक्की यूनाइडेट नेशन (UN) के टॉप-10 गैंगस्टरों की लिस्ट में शामिल था। उसकी विरोधी ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप के बीच धंधे को लेकर दुश्मनी थी।

अमरप्रीत अपने भाई रविंद्र के साथ वैंकूवर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आया था। रात को डिनर और डांस के बाद जैसे ही समारोह स्थल से बाहर निकला को ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप के हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कनाडा के समय अनुसार रात को करीब 1ः30 बजे की है।

हमलावरों ने सुबूत मिटाने के लिए उस गाड़ी को भी आग लगा दी जिसमें वह आए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बताया उन्हें गोलियां की आवाजें ऐसे सुनाई दे रहीं थीं जैसे फायरिंग मशीनगन से की गई हो।

वहीं कनाडा पुलिस ने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन पर रात डेढ़ बजे फोन आया था और उसी वक्त पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारी ने अमरप्रीत को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाकायदा नंबर जारी कर हमलावरों के बारे में जानकारी देने की भी अपील की है।

Exit mobile version