Site icon Samagra Bharat News website

इसरो ने आज सुबह दस बजकर 42 मिनट पर नौवहन उपग्रह एनवीएस-1 का किया प्रक्षेपण

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 मई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आज सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से जीएसएलवी-एफ-12 के जरिए देश की दूसरी पीढ़ी के पहले नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया। जीएसएलवी-एफ-12 ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है। दो हजार 232 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारतीय नक्षत्र श्रृंखला के साथ नेविगेशन के लिए परिकल्पित दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में से पहला है।

Exit mobile version