Site icon Samagra Bharat News website

झारखंड कंबाइंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

समग्र समाचार सेवा
रांची , 29 मई। झारखंड कंबाइंड परीक्षा के लिए आज से बीस जून तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को होगी। झारखंड कंबाइंड के लिए रांची और दुमका में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कृषि और इससे संबंधित पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए झारखंड कंबाइंड का आयोजन किया जाता है।

Exit mobile version