Site icon Samagra Bharat News website

बिहार राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एएनटीएफ की मदद से चलाया जायेगा विशेष अभियान

समग्र समाचार सेवा
पटना , 30 मई। बिहार राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स- एएनटीएफ की मदद से विशेष अभियान चलाया जायेगा। एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र सिंह गंगवार ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में एंटी लिकर टास्क फोर्स की तर्ज पर एएनटीएफ भी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि तस्करों की गिरफ्तारी के लिये जिलों को भी अभियान चलाने के आदेश दिये गये हैं।

Exit mobile version