Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 मई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शिमला में पर्यावरण मंत्रालय के एक अलग और पूर्ण एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का अनुरोध किया ताकि फोरलेन और सामरिक रक्षा बुनियादी ढांचे जैसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के लिए तेजी से वन मंजूरी प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में लगभग पांच हेक्टेयर क्षेत्र के साथ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण करने की प्रदेश सरकार की योजना का भी उल्लेख किया।

उन्होंने इस बारे वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के तहत वन भूमि के विचलन की सीमा के लिए स्कूलों के निर्माण के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार को 5 हेक्टेयर तक गैर वानिकी उद्देश्य के लिए एफसीए के तहत वन भूमि के परिवर्तन को मंजूरी देने का अधिकार देने का भी आग्रह किया।

Exit mobile version