Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात संस्कृत विद्वान वेद कुमारी घई के निधन पर किया शोक व्यक्त

कुमार राकेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात संस्कृत विद्वान वेद कुमारी घई के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”संस्कृत साहित्य की पुरोधा वेद कुमारी घई जी के निधन से दु:खी हूं। उनके अपार योगदान ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। उनकी रचनाएं विद्वानों को सदा प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति:’’

Exit mobile version