Site icon Samagra Bharat News website

एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, वीएसएम ने एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में पदभार किया ग्रहण

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01जून। एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, विशिष्‍ट सेवा मेडल ने 01 जून, 2023 को एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्‍ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल को 13 जून, 1987 को भारतीय वायुसेना की प्रशासनिक शाखा में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में कमीशन किया गया था। उन्‍होंने सिंगापुर एविएशन एकेडमी से कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर और एरिया कंट्रोल कोर्स से हायर एयर कमांड कोर्स किया है।

अपने 36 वर्षों से अधिक के करियर में एयर मार्शल विभिन्‍न फील्‍ड तथा स्‍टाफ नियुक्तियों पर रहे हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वह वायुसेना मुख्‍यालय, नई दिल्‍ली में महानिदेशक (प्रशासन) पद पर थे।

उनकी विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति ने जनवरी, 2022 में उन्‍हें विशिष्‍ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया।

Exit mobile version