Site icon Samagra Bharat News website

भारत ने अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रशिक्षण किया प्रक्षेपण

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 02जून। भारत ने कल ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सामरिक बल कमान से एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ये मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। प्रशिक्षण के लिए किया गया यह प्रक्षेपण सभी तकनीकी और संचालन मानदंडों पर खरा रहा।

Exit mobile version