Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने ओडिशा में रेल दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 03जून। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओडिशा में रेल दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना से व्यथित हूँ। दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेल मंत्री @अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना-स्थल पर बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”

Exit mobile version