Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेत्री सुलोचना के निधन पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 05 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री सुलोचना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि उनकी भूमिकाओं के माध्यम से उनकी सिनेमा की विरासत जीवित रहेगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया
सुलोचना जी के निधन से भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक बड़ी शून्यता आयी है। उनकी अविस्मरणीय भूमिकाओं ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें कई पीढ़ियों के लोगों का प्रिय बना दिया है। उनकी भूमिकाओं के माध्यम से उनकी सिनेमा की विरासत जीवित रहेगी। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Exit mobile version