समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,06जून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। एक ट्वीट में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि यह सम्मान राष्ट्रपति के दूरदर्शी नेतृत्व और भारत-सूरीनाम के दृढ़ संबंधों का परिचायक है।
सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने पर उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को बधाई दी

