Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी के एक ट्वीट का दिया जवाब

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जून। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी के निमंत्रण को स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंधों और वैश्विक शांति एवं समृद्धि के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व व्यक्त किया।

संयुक्त राज्य अमेरिका के सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“केविन मैक्कार्थी, मिच मैककोनेल, चार्ल्स शूमर और हकीम जेफ्रीस को इस अनुग्रहपूर्ण निमंत्रण के लिए धन्यवाद। मैं इसे स्वीकार करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं और एक बार फिर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने लिए उत्सुक हूं। हमें साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंधों और वैश्विक शांति एवं समृद्धि के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी अमेरिका के साथ हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है।”

Exit mobile version