Site icon Samagra Bharat News website

मौसम विभाग -चक्रवात बिपरजॉय के कारण केरल में भारी वर्षा और तेज हवाएं चल रही हैं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जून।मौसम विभाग ने केरल में अगले चार दिनों तक गरज के साथ तेज बारिश और हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय, बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव और मानसून के कारण केरल के कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। अगले 24 घंटे में चक्रवात बिपरजॉय के तीव्र होकर उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने का आशा है।

इस बीच केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटवर्ती इलाकों में कल रात से मशीन चालित नौकाओं से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 31 जुलाई तक लागू रहेगा। यह प्रतिबंध छोटी नौकाओं और पारंपरिक नौकाओं पर लागू नहीं होगा। ये प्रतिबंध प्रतिवर्ष मानसून में मछलियों के प्रजनन मौसम के कारण लगाए जाते हैं।

Exit mobile version