Site icon Samagra Bharat News website

संघ लोक सेवा आयोग ने लोक सेवा परीक्षा 2023 प्रारंभिक के परिणाम घोषित किए

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 जून।संघ लोक सेवा आयोग ने लोकसेवा परीक्षा 2023 प्रारंभिक के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने कुल 14 हजार छह सौ 24 उम्‍मीदवारों की अनुशंसा की है। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यू पी एस सी डॉट जी ओ वी डॉट आई एन पर देखे जा सकते हैं। यह परीक्षा 28 मई को संचालित हुई थी। मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होनी है।

Exit mobile version