Site icon Samagra Bharat News website

पूर्वोत्तर भारत प्रगति का साक्षी बन रहा है कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13जून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अपनी अनूठी संस्‍कृतियों और जीवंत लोगों के साथ पूर्वोत्तर अभूतपूर्व प्रगति का साक्षी बन रहा है। एक ट्वीट में,  मोदी ने कहा, ढांचागत विकास से लेकर बेहतर सम्पर्क सुविधा तक, केन्द्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र की अपार संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर रही है। केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और उत्तर पूर्वी परिषद की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उत्तर पूर्वी क्षेत्र में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है।

Exit mobile version