Site icon Samagra Bharat News website

उत्तरी नाईजीरिया के नाइजर नदी में एक नौका के डूबने से करीब 103 लोगों की मृत्यु हो गई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14जून।उत्तरी नाईजीरिया में नाइजर नदी में मंगलवार को एक नौका के डूबने से करीब एक सौ तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है। पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने बताया है कि नौका में सवार लोग नाइजर राज्‍य में इगबोती गांव से एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।स्‍थानीय निवासी और पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह घटना क्‍वारा राज्‍य के पतेगी जिले में नाइजर नदी में हुई थी। अब तक करीब सौ लोगों को बचाया गया है। नौका में क्षमता से अधिक करीब तीन सौ लोग सवार थे। यह नौका पानी में लकड़ी के बडे लट्ठे से टकरा गई और दो टुकड़ों में विभाजित हो गई।

Exit mobile version