Site icon Samagra Bharat News website

प्रेम मंदिर के गोदाम में नहीं बुझी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14जून।मथुरा के वृंदावन का सबसे फेमस मंदिर यानी प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई, कल से दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आग प्रेम मंदिर के एक गोदाम में लगी थी जहां मूर्तियों के निर्माण की सामग्री, लकड़ी का सामान और बिजली का सामान रखा हुआ था. घटना से गोदाम में रखे सामान का नुकसान हुआ है.

हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं 5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी और आग बुझाने का काम शुरू किया था, लेकिन तब तक आग इतनी बढ़ चुकी थी कि फायर ब्रिगेड की और गाड़ियों को बुलाया गया.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 25 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल ने आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग भीषण होने के कारण मौके पर दमकल की और गाड़ियां बुलाई गईं. आग बुझाने के लिए हमारे टेंडर लगातार काम कर रहे हैं, इस पर काबू पाने में अभी और वक्त लगेगा. इस आग हादसे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

Exit mobile version