Site icon Samagra Bharat News website

कनाडा में एक ट्रेलर ट्रक और छोटी बस के बीच टक्कर में 15 लोगों की मृत्यु और दस अन्‍य घायल हो गए

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जून।कनाडा में कल एक ट्रेलर ट्रक और छोटी बस के बीच टक्‍कर में कम से कम 15 लोग मारे गए और दस अन्‍य घायल हो गए। बस में 25 लोग सवार थे जिनमें से ज्यादातर बुजुर्ग थे। यह दुर्घटना कनाडा में हाल की सबसे भयावह दुर्घटना बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मनीटोबा में कारबेरी शहर के पास दो प्रमुख सड़कों के जंक्शन पर हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ियों के चालक जीवित हैं। हालांकि उन्‍होंने इस बात से इंकार किया है कि दुर्घटना का जिम्मेदार कौन है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक ट्वीट में मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Exit mobile version