Site icon Samagra Bharat News website

खेल मंत्रालय ने भारतीय खिलाडियों की यात्रा और ठहरने के खर्च की अधिकतम सीमा 66 प्रतिशत बढा दी है।

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जून। खेल मंत्रालय ने भारतीय खिलाडियों की यात्रा और ठहरने के खर्च की अधिकतम सीमा 66 प्रतिशत बढा दी है। ये सुविधा राष्‍ट्रीय खेल संघों के लिए मंत्रालय की सहायता योजना के तहत अंतर्राष्‍ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले एथलीट और अधिकारियों के लिए लागू होगी। अब खिलाडी और सहायक कर्मी विदेशों में अनुमोदित खेलों में भाग लेने के लिए प्रतिदिन ढाई सौ डॉलर खर्च कर सकेंगे। अब राष्‍ट्रीय खेल संघ, अंतर्राष्‍ट्रीय खेलों में देश का प्रतिनिधित्‍व करने वाले खिलाडियों और सहायक कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटा सकेंगे।

पहले प्रतिदिन खर्च की अधिकतम सीमा डेढ सौ डॉलर थी। अंतर्राष्‍ट्रीय खेलों के लिए विदेश यात्रा और ठहरने की अधिकतम राशि का निर्धारण नवम्‍बर 2015 में किया गया था।

Exit mobile version