Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट में  कहा;

“राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। सभी नागरिकों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण के रूप में देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की जाती है। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

Exit mobile version