Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे

समग्र समाचार सेवा
राचीं 21 जून।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सोरेन  ग्रामीण कार्य विभाग की नई योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी लेंगे। इसमें ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सेतु निर्माण की योजनाएं शामिल हैं। पथ निर्माण विभाग की ओर से भी राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें रांची में एलिवेटेड सड़क निर्माण सहित फ्लाइओवर प्रोजेक्ट शामिल हैं।

Exit mobile version