Site icon Samagra Bharat News website

केदारनाथ धाम में 57 दिन में रिकॉर्ड 10 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

समग्र समाचार सेवा
उत्तराखंड, 21 जून।केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 57 दिन में 10 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा पिछली यात्रा की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 15 से 16 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता जागरूकता अभियान जारी है।

Exit mobile version