Site icon Samagra Bharat News website

स्‍पेन के कैनरी द्वीप की ओर जा रही एक छोटी नाव के डूबने के बाद तीस से अधिक प्रवासियों के डूबने की आशंका

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जून।स्‍पेन के कैनरी द्वीप की ओर जा रही एक छोटी नाव के डूब जाने के बाद तीस से अधिक प्रवासियों के डूब कर मर जाने की आशंका है। दो आब्रजन संगठन-वॉंकिंग बार्डर्स और एलार्म फोन ने नाव के यात्रियों के बचाव के लिए पहले से कोई कार्यवाही नहीं करने के लिए स्‍पेन और मोरक्‍को की आलोचना की है। इन संगठनों का कहना है कि नाव पर लगभग साठ लोग सवार थे। स्‍पेन की समुद्री राहत-बचाव सेवा ने कहा है कि मोरक्‍को की एक गश्‍ती नाव ने चौबीस लोगों को निकाला है। न ही स्‍पेन और न ही मोरक्‍को के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नाव पर कितने लोग सवार थे या कितने लोग लापता हुए हैं।

Exit mobile version