Site icon Samagra Bharat News website

स्टार्टअप की प्रगति पर नज़र रखने के लिए एक तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया- केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जून।केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने स्टार्टअप की प्रगति पर नज़र रखने के लिए एक तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्‍होंने बताया कि इन स्‍टार्टअप की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। विभिन्न विज्ञान मंत्रालयों और विभागों की एक उच्च-स्तरीय संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डॉ. सिंह ने कहा कि एक तंत्र विकसित किया जाना चाहिए जो इन स्टार्टअप्स के विकास पर बारीकी से नज़र रखेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार विचारों और नवाचारों को बढ़ने और बनाए रखने के लिए तकनीकी सहायता और धन उपलब्‍ध करा रही है।

Exit mobile version