Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर प्रदेशभर में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 जून।पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी ब्लॉकों में पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ-साथ अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किए। आज का दिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनके छायाचित्र पर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोक गायकों ने भजन गाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सभा में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमेशा प्रदेशवासियों पर  बना रहेगा। उनके विकास कार्य हमें और प्रदेश को हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन विकास दिवस के तौर पर मनाया जाना उनके प्रति  सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

Exit mobile version