Site icon Samagra Bharat News website

सैफ चैंपियनशिप में आज शाम बैंगलुरू में भारत का सामना नेपाल से होगा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून।SAFF चैंपियनशिप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत आज बेंगलुरु के  कांतीरावा स्टेडियम में नेपाल से भिड़ेगा। भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला और उन्हें 4-0 से हराया जबकि नेपाल ने अपना पहला मैच कुवैत के खिलाफ खेला और 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने आठ बार SAFF चैंपियनशिप जीती है और वह टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।

SAFF फुटबॉल चैम्पियनशिप के 14वें संस्करण में भाग लेने वाली आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में भारत, कुवैत, नेपाल और पाकिस्तान शामिल हैं जबकि ग्रुप बी में लेबनान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश शामिल हैं।

Exit mobile version