Site icon Samagra Bharat News website

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय मंगलवार को नई दिल्ली में उद्यमी भारत दिवस का आयोजन करने जा रहा है

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून।सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय मंगलवार को नई दिल्ली में उद्यमी भारत दिवस का आयोजन करेगा। विभाग के मंत्री नारायण राणे कार्यक्रम के दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास के लिए विभिन्न उपायों की शुरुआत करेंगे। इनमें चैंपियंस पोर्टल के दूसरे चरण तथा क्लस्टर परियोजनाओं और प्रौद्योगिकी केन्द्रों की जियो टैगिंग के लिए मोबाइल ऐप शामिल हैं।  राणे महिला उद्यमियों के लिए तीसरे एम.एस.एम.ई. आइडिया हैकथॉन का भी शुभारंभ करेंगे।

Exit mobile version