Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री अमरीका की यात्रा के बाद मिस्र के लिए रवाना

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24 जून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका से मिस्र के लिए रवाना हो गए हैं। यह उनकी पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा है। दो दिन की मिस्र यात्रा के दौरान मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी के साथ वार्ता करेंगे। वे मिस्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों से भी मिलेंगे।  मोदी भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री की मिस्र यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी संबंधी दस्तावेज और एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना है।

 

Exit mobile version