Site icon Samagra Bharat News website

गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर देश के शौर्यवीरों के अदम्य साहस व वीरता की कर्मभूमि है और ऐसे ही वीरों के पराक्रम को चिरंजीवी बनाने के लिए ‘बलिदान स्तंभ’ का बनाया जा रहा है

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू और कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास किया और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर नियुक्ति पत्र वितरित किये। अपने ट्वीट में गृह मंत्री ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर देश के शौर्यवीरों के अदम्य साहस व वीरता की कर्मभूमि रही है।ऐसे ही वीरों के पराक्रम को चिरंजीवी बनाने के लिए आज श्रीनगर के प्रताप पार्क में ‘बलिदान स्तंभ’ का शिलान्यास किया।यह स्तंभ बलिदानियों की स्मृति को अमर कर युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देगा”।

Exit mobile version