Site icon Samagra Bharat News website

सैफ चैंपियनशिप में नेपाल को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम, सुनील क्षेत्री और महेश सिंह ने दागे गोल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25जून।भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कल बेंगलुरु में ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में, भारत ने नेपाल को दो-शून्य से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत की ओर से सुनील क्षेत्री और महेश सिंह ने गोल दागे।इससे पहले, भारत ने अपने शुरूआती मैच में पाकिस्तान पर चार-शून्य से जीत दर्ज की थी।
ग्रुप-ए में अपने दोनों मुकाबले जीतकर भारत और कुवैत शीर्ष पर हैं। दोनों ही देशों के छह-छह अंक हैं।

Exit mobile version