Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान रक्षा उत्पादन, प्रौद्योगिकी और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए: निर्मला सीतारामन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26जून।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा ऐतिहासिक रही है और इसने दोनों देशों के बीच साझा लक्ष्यों के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक भागीदारी को फिर से परिभाषित किया है।नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान रक्षा उत्पादन, प्रौद्योगिकी और रोजगार के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि एफ414 विमान इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए एचएएल और जीई के बीच समझौता प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दूसरी बार अमरीकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए दोनों पार्टियों की तरफ से आमंत्रित किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमरीकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

Exit mobile version