Site icon Samagra Bharat News website

इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 की आरक्षित सूची

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,26जून।इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 का परिणाम दिनांक 23.12.2022 के प्रेस नोट द्वारा घोषित किया गया था, जिसमें नियुक्ति हेतु योग्यताक्रम में  213 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई थी।आयोग ने इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 के नियम 13(iv) और (v) के अनुसार, अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार से नीचे के उम्‍मीदवारों की योग्यताक्रम में एक आरक्षित सूची भी बनाई है।

संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा की गई मांग के अनुसार, आयोग, एतद्द्वारा, इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए आरक्षित सूची के उम्‍मीद्वारों में से 33 उम्‍मीद्वारों की अनुशंसा करता है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 26 उम्‍मीदवार तथा अन्य पिछड़े वर्गों के 07 उम्‍मीद्वार शामिल हैं। इन उम्‍मीद्वारों की सूची संलग्‍न है। दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, अनुशंसित उम्‍मीद्वारों को सीधे ही सूचित करेगा।

 

Exit mobile version