समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26जून।देवास जिले की विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने और विद्युत हानियों को कम करने के लिए सरकार ने 248 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसमें भारत सरकार द्वारा रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत और राज्य सरकार की मदद से दोनों कार्य शामिल हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि स्वीकृत किए गए कार्यों में 6 नवीन 33-11केवी उपकेंद्र का लाइन सहित निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 77 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि , करीब 1400 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना के कार्य, 3500 किलोमीटर लाइनों कार्य, उच्च दाब फीडरों के विभक्तिकरण कार्य सम्मिलित हैं। पुराने 71 ग्रिडों के नवीनीकरण, आधुनिकीकरण का कार्य भी होगा। इससे देवास जिले की लगभग 20 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी।
देवास जिले की विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने और विद्युत हानियों को कम करने के लिए सरकार ने 248 करोड़ रुपए स्वीकृत किए

