Site icon Samagra Bharat News website

सैफ चैंपियनशिप में ग्रुप ए के आखिरी मैच में भारत का मुकाबला आज कुवैत से होगा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,27 जून।साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप में भारत का मुकाबला आज बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में ग्रुप ए के आखिरी में कुवैत से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दोनों टीमें छह-छह अंकों के साथ पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस मैच से ग्रुप ए की शीर्ष टीम का फैसला होना है।भारत ने टूर्नामेंट में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से और नेपाल को 2-0 से हराया है। कुवैत ने अपने ग्रुप मैचों में पाकिस्तान को 4-0 से और नेपाल को 3-1 से हराया है। ग्रुप ए के दूसरे मैच में आज नेपाल का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। खेल भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू होगा। ग्रुप बी में, लेबनान और बांग्लादेश ने रविवार को अपने दूसरे मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं।

Exit mobile version