Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन हमें वारकरी परंपरा के अनुरूप भक्ति, विनम्रता और करुणा के गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करे। भगवान विट्ठल के आशीर्वाद से, हम हमेशा एक सुखी, शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करें।”

Exit mobile version