Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर किया शोक व्यक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:
“महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई भीषण बस दुर्घटना से गहरा दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

“बुलढाणा में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।”

Exit mobile version