Site icon Samagra Bharat News website

स्‍मार्ट सिटी मिशन के तहत सरकार ने शिमला में कई पहलुओं पर किया काम

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01जुलाई। सरकार ने मशहूर हिल स्‍टेशन शिमला को लोगों के लिए अधिक अनुकूल बनाने के प्रयोजन से स्‍मार्ट सिटी मिशन के तहत कई पहल की हैं। इस मिशन के अंतर्गत शिमला का चयन जून 2017 में किया गया था। पर्यटकों के इस पसंदीदा शहर में लगभग सात सौ 15 करोड़ की लागत से दो सौ से अधिक परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका उद्देश्‍य बुनियादी ढांचे का विकास करना और लोगों के लिए रहन-सहन को बेहतर बनाना है।

Exit mobile version