Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्‍ट्रपति 4 जुलाई को असम का करेंगे दौरा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 02जुलाई। भारत के उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ 4 जुलाई 2023 को असम का दौरा करेंगे, जहां वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (आईआईटी) गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अति‍थि होंगे।

गुवाहाटी आगमन पर उपराष्‍ट्रपति कामाख्‍या मंदिर में प्रार्थना और दर्शन हेतु जाएंगे।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्‍ट्रपति आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे।

Exit mobile version