Site icon Samagra Bharat News website

दूसरे की जगह परीक्षा दिलवाने के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली में नीट एग्जाम में एक गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4जुलाई। दिल्ली पुलिस ने नीट की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दिलवाने के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. एम्स का बीएससी(रेडियोलॉजी, द्वितीय वर्ष) का छात्र नरेश बिश्रोई इस गिरोह को चला रहा था. जिसमें से एम्स के ही बीएससी(रेडियोलॉजी, प्रथम वर्ष) के छात्रों को अपने गिरोह में शामिल कर रखा था. नरेश ने कुछ महीने पहले देश भर में हुई नीट परीक्षा में एम्स के प्रथम वर्ष के छात्रों से परीक्षा दिलवाई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरके पुरम थाना पुलिस ने नरेश बिश्रोई को सोमवार सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपनी द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा था. खबर सामने आ रही थी कि संजू यादव एम्स का बीएससी, रेडियोलॉजी का प्रथम वर्ष का छात्र है उसे दूसरे की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. नागपुर के मवतमाल में नीट के परीक्षा सेंटर में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एम्स के दो छात्र महावीर व जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है.

पूछताछ में पता बताया कि उन्होंने एम्स के बीएससी के दूसरी वर्ष के छात्र नरेश बिश्रोई के कहने पर दूसरे की जगह नीट की परीक्षा देने गए थे.नरेश ने उन्हें मोटी रकम का लालच दिया था. आरोपी छात्र नरेश ने बताया कि उसने जिन छात्रों की परीक्षा दिलवाई थी उसने 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था. एक-एक लाख रुपये एडवांस दे दिए गए थे.बाकी छह लाख रुपये में बाद में देना तय हुआ था.

Exit mobile version