Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में अब 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट्स

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4जुलाई। हरियाणा सरकार ने राज्य के रेस्टोरेंट्स संचालकों की आज बड़ी मांग पूरी करते हुए राज्य में 24 घंटे रेस्टोरेंट खोलने के निर्देश दिए हैं. अब हरियाणा में 24 घंटे रेस्टोरेंट्स खुले रहेंगे.
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा, अब रात के समय रेस्टोरेंट्स बंद करने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में 24 घंटे रेस्टोरेंट्स खुले रखने देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

हाल ही में रेस्टोरेंट्स यूनियन ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से 24 घंटे रेस्टोरेंट खोलने की मांग की थी. डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा, रेस्टोरेंट्स संचालकों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह लिया फैसला लिया गया है.

Exit mobile version