Site icon Samagra Bharat News website

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में 8 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान, जानें क्या है कारण

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान 8 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बेंगारी ने बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आठ जुलाई से 16 जुलाई तक सरकारी और निजी संस्थानों सहित सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है.

कांवड़ यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है और सावन माह में जारी रहेगी. प्रशासन के अनुसार यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यहां गंग नहर रोड पर भारी यातायात पर प्रतिबंध किया गया है. साथ ही 11 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा. प्रशासन के मुताबिक दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार राजमार्ग पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा.

Exit mobile version