Site icon Samagra Bharat News website

पी.वी. सिंधु और लक्ष्‍य सेन कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 जुलाई। पी.वी. सिंधु और लक्ष्‍य सेन कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। दो बार की ओलंपिक विजेता सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में चीन की गाओ फांग जी को 21-13, 21-7 से हराया।

वहीं, लक्ष्‍य सेन ने बेल्जियम के जूलियन कैरागी को अंतिम आठ के मुकाबले में 21-8, 17-21, 21-10 से पराजित किया। सेमीफाइनल में कल सिंधु का मुकाबला जापान की अकाने यामागुची और लक्ष्य सेन का सामना जापान के केंता निशिमोतो से होगा।

Exit mobile version