Site icon Samagra Bharat News website

कीचड़ में सने राहुल गांधी ने किसान के साथ की खेती

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 जुलाई।कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके. यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की. उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की. इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की. राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे. सुबह 6.40 बजे वह सोनीपत पहुंचे. यहां अचानक उन्होंने मदीना गांव में किसानों को खेतों की जुताई-रोपाई करते देखा तो अचानक अपना काफिला रुकवा लिया. इसके बाद वह किसानों के बीच खेत में पहुंच गए. करीब 2 घंटे बाद 8.40 पर राहुल सोनीपत से शिमला के लिए रवाना हो गए.

 

Exit mobile version