Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली पुलिस भी बाबा बागेश्वर की भक्ति में रंगी नज़र आई, DCP ऑफिस में हाथ जोड़कर बैठे दिखे पुलिस अधिकारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,10जुलाई। दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में शुक्रवार यानी 7 जुलाई को बाबा की कथा का समापन हुआ और फिर दिल्ली पुलिस भी बाबा की भक्ति में रंगी नज़र आई। पुलिस अधिकारी बाबा से विनती कर उन्‍हें डीसीपी ईस्ट ऑफिस में ले गए और डीसीपी ईस्ट ऑफिस में बाबा का दरबार सज गया। जहां पुलिस अफसर मीटिंग करते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस होती हैं, उसी रूम में बाबा की गद्दी लगाई गई।

इस दौरान डीसीपी ईस्ट ऑफिस में वर्दी में दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी बाबा के सामने बैठे नजर आए और बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बड़े सौफे पर अपने आसान पर झोले के साथ विराजमान दिखे। बाबा बागेश्वर के इस दरबार में जॉइंट सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और तमाम पुलिस ऑफिसर नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, बाबा बागेश्वर करीब एक घंटा डीसीपी ईस्ट ऑफिस में रहे…इस दौरान पहले तो सभी ने अपना परिचय दिया और फिर घुमा फिराकर अपना भविष्य पूछने लगे…बाबा ने कुछ अधिकारियों के सवालों के जवाब दिये भी।

Exit mobile version