Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केर पूजा के अवसर पर त्रिपुरा के नागरिकों को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केर पूजा के अवसर पर त्रिपुरा के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“केर पूजा के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि त्रिपुरा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार सभी के जीवन को प्रसन्नता और समृद्धि से भर देगा। चहुं ओर खुशियां और सद्भाव हो, सभी को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।”

Exit mobile version